फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MahaKumbh Rail Update: कुंभ स्पेशल के लिए छह पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे 20 तक दिल्ली से स्पेशल रेल चलाएगा

Tue, 18 Feb 2025 12:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद भीड़ कम करने के लिए 20 फरवरी तक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस बीच मुरादाबाद मंडल की छह पैसेंजर ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए स्टेशनों पर व्यवस्थाएं कड़ी करने के साथ अनारक्षित टिकटों की बिक्री नियंत्रित की जा रही है।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद भीड़ कम करने के लिए लगातार योजना बनाई जा रही है। रेलवे 20 फरवरी तक दिल्ली के रेलवे स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके कारण मुरादाबाद मंडल में चलने वाली छह पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कुंभ में जाने वाली ट्रेनें लेट न हों, इसलिए पैसेंजर ट्रेनों का संचलन नहीं होगा।

विज्ञापन


मुरादाबाद-नजीबाबाद पैसेंजर, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर, हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर को दोनों दिशाओं में 17 से 20 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। तब जाकर स्पेशल ट्रेनों के लिए रूट बन पाया। वहीं सोमवार को दिल्ली से चार और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई। यह चारों ट्रेनें मुरादाबाद होकर चलाई गईं।

एक ट्रेन शाम पांच बजे, दूसरी शाम सात बजे, तीसरी रात नौ बजे व चौथी आनंदविहार से रात नौ बजे रवाना हुई। चारों ट्रेनें मुरादाबाद, बरेली होकर फाफामऊ तक चलाई गईं। इसके साथ ही दिल्ली से फाफामऊ तक चलने वाली (04408-07) स्पेशल एक्सप्रेस का एक-एक फेरा बढ़ाया गया।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए सभी स्टेशनों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। भीड़ बढ़ने की स्थिति में अनारक्षित टिकटों की बिक्री नियंत्रित की जा रही है। इसके अलावा कंट्रोल रूम से मिलने वाले सभी संदेशों को गंभीरता से लिया जा रहा है। 

रोडवेज की 75 और बसें गईं महाकुंभ

मुरादाबाद परिक्षेत्र से रोडवेज की 75 और बसें प्रयागराज महाकुंभ में भेजी गईं हैं। इसमें मुरादाबाद डिपो की 20, पीतलनगरी डिपो की 18, रामपुर डिपो की 9, बिजनौर डिपो की 11, अमरोहा डिपो की 8, धामपुर डिपो की 6, चांदपुर डिपो की 2 और नजीबाबाद डिपो की एक बस शामिल है। आरएम ममता सिंह ने बताया कि जिन रूट की बसें महाकुंभ में भेजी गईं हैं, उन रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें