फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छह महीने पहले हुआ था निकाह, तीन माह पहले गर्भवती होने पर पति चला गया सऊदी अरब... अब इस हाल में मिला शव

Sun, 14 Dec 2025 01:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मृतका के ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गर्भवती महिला का घर में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के कबीरनगर बरवारा मझरा में शनिवार की सुबह विवाहिता का शव घर में चौखट पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। विवाहिता की पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर समेत छह लोगों पर दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि विवाहिता की मौत लटकने से हुई है। डिलारी थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी वाजिद हुसैन ने अपनी बेटी शबीना (23) की शादी 18 जून 2025 को कटघर थाना क्षेत्र के कबीरनगर बरवारा मझरा निवासी आसिफ अली के साथ की थी। विवाहिता के गर्भवती होने पर पति आसिफ करीब तीन माह पहले सऊदी अरब चला गया।

शबीना यहां अपने ससुर, जेठ, जेठानी, देवर के साथ रह रही थी। शनिवार की सुबह करीब छह बजे शबीना का शव उसके कमरे की चौखट पर फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलने पर शबीना के पिता वाजिद हुसैन अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। 

इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौकेपर पहुंच गई। सीओ कटघर वरुण कुमार और थाना प्रभारी विनोद कुमार भी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम बुला ली। इसके बाद शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की बात सामने आई है। इस मामले में तहरीर आधार पर ससुर नन्हें, देवर माजिद, जेठ साजिद, जेठानी नाजमा, ननद मोटो और ननदोई खालिद के खिलाफ दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें