फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3345 करोड़ की लागत से 60 मीटर चौड़ा हो रहा 100 किमी लंबा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली-बरेली हाईवे (एनएच-9) को सिक्स लेन बनाने के लिए बजट भरपूर है। इसके बावजूद छोटी-छोटी कमियां दूर नहीं की जा रहीं। ये कमियां हाईवे पर हादसों का सबब बनकर जिंदगियों को निगल रही हैं। अधिकारी बार-बार इन कमियों को सुधारने का दावा करते हैं लेकिन वास्तव में इन्हें दूर करने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

हाईवे के चौड़ीकरण का काम अगले साल नवंबर तक पूरा किया जाना है। हापुड़ किमी 50 से मुरादाबाद किमी 149.867 तक हाईवे को सिक्स लेन किया जा रहा है। इस कार्य के लिए कुल 3345 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन छोटी-छोटी कमियां बड़े हादसों को दावत दे रही हैं। निर्माण कार्य के लिए हाईवे पर जगह-जगह गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। इन गड्ढों की बैरिकेडिंग ठीक ढंग से नहीं की गई। वहीं हाईवे पर लगीं लाइटें भी खराब हैं। इससे इन गड्ढों में कोई भी वाहन गिरने से किसी की जान जा सकती है। हाईवे किनारे ढाबा संचालकों का कहना है कि ठेकेदार से कई बार इन गड्ढों के किनारे बैरिकेड लगाने के लिए कहा गया है, लेकिन बैरिके ड इतनी दूर-दूर लगाए गए हैं कि कोई बड़ा वाहन भी आसानी से इन गड्ढों में गिर सकता है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक विनय बंसल का कहना है कि गड्ढों को बैरिकेड किया गया है, जहां कमी है उसे दूर करा दिया जाएगा। इसके लिए स्टाफ को निर्देशित किया गया है।
हापुड़, अमरोहा में बनेगा बाईपास
हाईवे के प्रोजेक्ट में हापुड़ से बक्सर तक बाईपास बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 21 किमी है। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले 12 से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए अंडरपास बनाए जा रहे हैं। हापुड़ के बाद अमरोहा के रजबपुर में भी दो किमी दूरी वाले बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। प्राधिकरण का मानना है कि हाईवे के चौड़ीकरण से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। इस हाईवे के सिक्स लेन होने के बाद मुरादाबाद से हापुड़ तक की दूरी तय करने में मात्र 45 मिनट लगेंगे। ब्रजघाट के पुलों को ठीक करने के बाद जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

इन स्थानों से गुजर रहा हाईवे
हापुड़ की ओर से शुरू होकर बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर, कुचेसर रोड, सिंभावली, बिहहुनी, गजरौला, रजबपुर, जोया, सौनाली, नीलीखेड़ी, बुढ़नपुर, बागड़पुर, पाकबड़ा आदि क्षेत्रों के अंतर्गत हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

हाईवे पर एक नजर
कुल दूरी - 99.867 किमी
सर्विस रोड - 94.370 किमी
बाईपास - 23.1 किमी
टोल प्लाजा -2
रेस्ट एरिया - 2
पुलिया - 90
फ्लाई ओवर - 12
छोटे पुल - 25
बड़े पुल - 7
अंडरपास - 45
ट्रक बायस - 2
बस बायस - 46
इंटरसेक्शन - 24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें