फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रदूषण विभाग से एनओसी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये हड़पा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ईंट भट्ठे के लिए प्रदूषण विभाग से एनओसी दिलाने के नाम पर ईंट भट्ठा संचालक से छह लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने पैसा मिलने पर फर्जी एनओसी थमा दिया। एनओसी संशोधित कराने के नाम पर जालसाज ने फर्जी कागजात ले लिया। पैसा मांगने पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले में शिकायत मिलने पर मझोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के करुला इस्लामनगर गली नंबर-10 धीमरी निवासी साजिद हुसैन ईंट भट्ठा के मालिक हैं। ईंट भट्ठा मालिक ने पुलिस को बताया कि नई बस्ती हजीरा निवासी फैसल अंसारी से उनकी जान पहचान थी। उसने बताया कि प्रदूषण विभाग के अधिकारियों से उसकी जान पहचान है। भट्ठे के सर्वे के बाद वह प्रदूषण विभाग की एनओसी दिला देगा। इसके एवज में छह लाख रुपये देने होंगे। सहमति बनने पर साजिद हुसैन ने फैसल अंसारी को पांच लाख रुपये दिए। शेष एक लाख रुपये एनओसी मिलने के बाद देने की कही। पैसा मिलने पर फैसल कुछ लोगों के साथ ईंट भट्ठे पर पहुंचा और बताया कि सर्वे करने के लिए टीम आई है। इसके बाद उसने एक एनओसी साजिद को दी और बाकी एक लाख रुपये ले लिया। ईंट भट्ठा मालिक ने विभागीय पोर्टल पर जब एनओसी के बारे में खोजबीन की तो पता चला कि वह पोर्टल पर नहीं चढ़ाई गई है। एनओसी फर्जी है। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी फैसल से संपर्क किया। फैसल ने एनओसी को ठीक कराने का भरोसा देकर वह फर्जी एनओसी भी ले लिया। कई दिनों बाद एनओसी नहीं मिली तो उसने आरोपी से अपने छह लाख रुपये वापस मांगा। पैसा मांगने पर आरोपी फैसल अंसारी ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर फैसल अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें