फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटने से छह मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लुधियाना से बलरामपुर जा रही श्रमिकों से भरी बस अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई। हादसे में बस में सवार छह श्रमिक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गणेश घाट के पास लुधियाना से बलरामपुर जा रही श्रमिकों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार से आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया श्रमिक लुधियाना से बलरामपुर अपने घर जा रहे थे। बुधवार की रात तीन बजे बस जब मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गणेश घाट के सामने से गुजर रही थी तो बस के चालक को नींद की झपकी आ गई। इसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में पचास श्रमिक सवार थे। इसमें से छह श्रमिक घायल हुए हैं। घायलों में राहुल ग्राम धर्मपुर, सुरेश टिटहिरिया, शीला देवी मनसुखा, रक्षाराम कुकुर भुकवा, लालबहादुर कुकुर भुकवा, जनपद बलरामपुर व राजेश कुमार पाल ग्राम टीकुइया थाना भीनग श्रावस्ती शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां चिकित्सकों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें