फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार माह में भी नहीं बदले मुरादाबाद मंडल के हालात, विकास के मोर्चे पर फिर फेल, सीएम डैशबोर्ड रैंकिग जारी

Sun, 12 Apr 2026 10:20 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सीएम डैशबोर्ड की मार्च रैंकिंग में मुरादाबाद मंडल के जिले एक बार फिर विकास कार्यों में पिछड़ गए। मुरादाबाद 61वें, अमरोहा 54वें, संभल 46वें और बिजनौर 47वें स्थान पर रहे। लगातार चौथे महीने मंडल का प्रदर्शन कमजोर रहा। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में ठप पड़े विकास कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद मंडल में अधिकारी विकास कार्यों  के दावे भले ही करते हों, लेकिन सीएम डैशबोर्ड पर जारी होने वाली रैंकिंग उनके दावों की हवा निकाल देती है। मार्च माह की जारी रैंकिंग में मंडल के जिले विकास कराने में फिर पीछे रह गए। मुरादाबाद 61वें, अमरोहा 54वें, संभल 46वें और बिजनाैर 47 वें स्थान पर रहा।

विज्ञापन


यह लगातार चाैथा माैका है जब मुरादाबाद मंडल विकास के क्षेत्र में पिछड़ गया। हालांकि जरा सा ही सुधार आया है, वहीं रामपुर प्रदेश में टॉपटेन में जगह बनाने में सफल रहा। जिलों में होने वाले विकास कार्यों, राजस्व वसूली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर शासन स्तर से भी नजर रखी जाती है।

जिलों से शासन को भेजी जाने वाली रिपोर्ट की समीक्षा कराई जाती है। इसके बाद हर महीने की दस तारीख को सीएम डैशबोर्ड पर प्रदेश के सभी 75 जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। शुक्रवार को मार्च माह की रैंकिंग जारी की गई। विकास कार्याें में दिसंबर 2025 में पिछड़ने वाला मुरादाबाद मंडल इस साल जनवरी और फरवरी के बाद मार्च में भी पीछे रह गया।
विज्ञापन


रामपुर को छोड़कर मंडल का कोई जिला टापटेन तो छोड़िए टाप-20 में भी जगह नहीं बना  पाया।   फरवरी की तुलना में इस बार भी मंडल के जिलों में मुरादाबाद की स्थिति खराब रही। मुरादाबाद 61वें स्थान पर रहा। वहीं अमरोहा 54 वें, संभल 46 वें और बिजनाैर 47 वें स्थान पर रहा।

ये हाल तब है जब जिले और मंडल स्तर पर विकास कार्याें की निगरानी की जाती है। बैठक कर बिंदुवार समीक्षा की जाती है। साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाती है। हालांकि फरवरी माह की तुलना में मुरादाबाद, अमरोहा और संभल की रैंकिंग में कुछ सुधार है। जबकि रामपुर को प्रदेश में चाैथा स्थान मिला है।

फरवरी व मार्च में बिजनाैर के एक जैसे हालात   
फरवरी की तुलना में मार्च माह में मंडल के मुरादाबाद, संभल, रामपुर और अमरोहा जिले की रैंकिंग में कुछ सुधार आया है। रामपुर टॉपटेन में पहुंच गया। मुरादाबाद 75 से 61, संभल 53 से 46 अमरोहा 68 से 54 वें स्थान पर पहुंच गया। जबकि बिजनाैैर जिले की हालात फरवरी और मार्च में एक जैसे रहे। यह जिले फरवरी में 47 वें स्थान पर था। मार्च में भी बिजनाैर 47 वेें स्थान पर रहा।

विकास कार्यों में मंडल के जिलों की चार महीने की रैंकिंग
 
जिला मार्च फरवरी जनवरी दिसंबर
अमरोहा 54 68 65 67
मुरादाबाद 61 75 67 56
संभल 46 53 61 53
बिजनौर 47 47 32 29
रामपुर 04 11 23 08
विज्ञापन

मार्च माह में राजस्व की रैंकिंग में मंडल के जिलों की स्थिति
जिले                        रैंकिंग
अमरोहा                       12
मुरादाबाद                     17
संभल                          10
बिजनाैर                       41
रामपुर                        06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें