मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा के कुंआखेड़ा स्थित डिग्री कॉलेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा की कॉपियां सॉल्वरों से लिखवाने के मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। एसएसपी ने सीओ ठाकुरद्वारा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम हर एक बिंदु पर गहनता से जांच करेगी और साक्ष्य भी जुटाएगी। जांच का पर्यवेक्षण एसपी देहात करेंगे।
ठाकुरद्वारा के कुंआखेड़ा स्थित भगवंत सिंह इंटर कॉलेज में पुलिस, प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने छापा मारकर यहां से सॉल्वर गैंग पकड़ा था। ये कार्रवाई टीमों ने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आने के बाद की थी। कुंआखेड़ा के बीएस इंटर कॉलेज में दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा चल रही थी, जबकि परीक्षार्थियों की कॉपियां भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज में लिखी जा रही थीं। मौके से पुलिस ने 26 लोगों को पकड़ा था। इसके अलावा 15 उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र की फोटो स्टेट कॉपियां भी बरामद की थीं। पकड़े गए लोगों में 15 सॉल्वर थे। इनमें चार महिलाएं और तीन नाबालिग थे। डीआईओएस की ओर से कुंआखेड़ा स्थित भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक डा. बलराम सिंह, प्राचार्य, बीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार, सहायक अध्यापक एवं परीक्षा प्रभारी भूदेव सिंह समेत तीस के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में एसएसपी ने सीओ ठाकुरद्वारा डॉ. अनूप सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है। एसआईटी ठाकुरद्वारा प्रभारी निरीक्षक मोहित कुमार(मुख्य विवेचक), उप निरीक्षक आदेश कुमार(सह विवेचक), संजय कुमार (सह विवेचक), कांस्टेबल अजय कुमार और सागर बालियान शामिल किए गए हैं। जबकि एसपी देहात विद्या सागर मिश्र पर्यवेक्षण करेंगे।
जे गए थे।