फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 100 जगह बजेगा सायरन, दौड़ेंगी दमकल की गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकिस्तान से तनाव के बीच आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा के लिए बुधवार को माॅक ड्रिल होगी। सुबह साढ़े नौ बजे से पुलिस लाइन में मॉक डि्रल शुरू होगी। इसके अलावा जिले में 100 जगह सायरन बजेगा। इस दौरान दमकल विभाग की गाड़ियां दौड़ती नजर आएंगी। थाने, पुलिस चौकी और जिला अस्पताल की इमरजेंसी में स्टाफ अलर्ट रहेगा। बुधवार रात 8:05 बजे ब्लैक आउट होगा।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय के आदेश पर मॉक डि्रल को लेकर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में तैयारियां की गई हैं। जिले में थाने, चौकी और सार्वजनिक स्थानों पर 100 जगह पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगा है। सुबह साढ़े नौ बजे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सायरन बजेगा। एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि बुधवार सुबह 9:30 बजे पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल होगी। इसमें हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैक आउट, निकासी और प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने जैसे अभ्यास किए जाएंगे।
डीएम अनुज सिंह ने बताया कि ब्लैक आउट की अवधि में विभिन्न शासकीय भवनों, निजी प्रतिष्ठानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर लगी स्क्रीन, होर्डिंग, साइन बोर्ड को बंद रखे जाएंगे। आबादी क्षेत्र की कोई पहचान हवाई साधन से न की जा सके। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आबादी क्षेत्रों में इस बात की सजगता फैलाना है कि भविष्य में किसी हवाई हमले की स्थिति में उन्हें किस प्रकार से व्यवहार करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्लैक आउट की अवधि में यदि कोई निजी वाहन से नगरीय क्षेत्र में यात्रा कर रहा है तो उसे गाड़ी किनारे रोककर हेडलाइट बंद करनी होगी। साथ ही दोबारा सायरन बजने तक का इंतजार करना होगा। ब्लैक आउट अवधि में रेल संचालन और राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले यातायात को नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें