फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर खाते से 3.60 लाख उड़ाए

Mon, 21 Sep 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर साइबर ठग ने विद्युत विभाग में कार्यरत मीटर रीडर को झांसे में लेकर उसके खाते से 3.60 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है लेकिन डेढ़ माह तक पुलिस से उसके टहलाती रही है। एसएसपी तक मामला पहुंचने पर पीड़ित मीटर रीडर पर की रिपोर्ट लिखी जा सकी।
विज्ञापन




कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरुल्ला में प्राचीन शिव मंदिर के पास निवासी मीटर रीडर अश्वनी कुमार शर्मा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 5 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:36 बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद बैंक अधिकारी बताया और बोला कि क्रेडिट कार्ड चालू कराने की बात कहते हुए उनसे बैंक खाते से संबंधित जानकारी मांगी। इस दौरान उसने ने जानकारी साझा कर दी जिसके बाद मोबाइल हैक हो गया और कुछ देर बाद ही उनके बैंक खाते से 3.60 लाख रुपये कट गए। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। पीड़ित से पहले साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की जिसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई तो डेढ़ माह में रिपोर्ट हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें