फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नारायणपुर छंगा की गलियों में सन्नाटा... पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नारायणपुर छंगा गांव में 16 अप्रैल को हुए बवाल के बाद से अब तक गांव में तनावपूर्ण माहौल है। यहां की गलियो में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस और पीएसी गश्त कर रही है। रविवार को सांसद रुचिवीरा को गांव पहुंचना था लेकिन पुलिस द्वारा रोक लिए जाने से वह नहीं पहुंच सकीं। इससे समर्थकों को निराश होना पड़ा तो पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गांव में सपा सांसद रुचि वीरा के आने के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सुबह से ही अलर्ट था। स्योहारा मार्ग के पास बैरिकेडिंग लगाई गई थी। रास्तों पर भी पुलिसकर्मी तैनात थे। सांसद का अपराह्न 3:00 बजे शरीफ नगर पहुंचने का भी कार्यक्रम था। इस बीच कार्यकर्ताओं को पता चला कि पुलिस ने सांसद को मुरादाबाद में ही रोक लिया है। इधर, भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह के घर और आंबेडकर पार्क पर पुलिस पहरा दे रही है। गांव की गलियों में सन्नाटा है।
हालांकि कुछ ग्रामीण खेतों में गेहूं की फसल काटते और गहाई करते दिखे। गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। सीओ आशीष प्रताप सिंह और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ लगातार गांव में कैंप कर रहे हैं। 16 अप्रैल को गांव में भाजपा नेता की जन्मदिन पर आंबेडकर पार्क के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपी गांव छोड़कर चले गए हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि दोनों एफआईआर की विवेचना चल रही है। विवेचना के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
घटना के बाद स्थानीय पुलिस को निष्पक्ष विवेचना कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए गांव में फोर्स तैनात है। अन्य किसी प्रकार की शिकायतें नहीं मिली हैं।



- सतपाल अंतिल एसएसपी मुरादाबाद

आजाद समाज पार्टी के लोग भी नहीं पहुंचे
आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी भी गांव में आने वाले थे लेकिन वे भी नहीं आए। गांव के राजेश कश्यप और उदय पाल सिंह का कहना है कि उनको घटना की जानकारी अगले दिन सुबह को मिली थी। अब गांव में शांति है और लोग अपने-अपने काम में जुट गए हैं।
विज्ञापन


फोटो 7,8 ठाकुरद्वारा के गांव नारायणपुर छंगा में कहीं सन्नाटा तो कहीं चहल-पहल

9,10 ठाकुरद्वारा के गांव नारायणपुर छंगा में आंबेडकर पार्क और रास्ते में तैनात पुलिसकर्मी



11,12 ठाकुरद्वारा आने से पहले सपा सांसद मुरादाबाद में हाउस अरेस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें