फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: एमडीए बोर्ड में नामित सदस्यों को बदलने की तैयारी शुरू, भाजपा के आधा दर्जन नेता सक्रिय

Sun, 19 Apr 2026 07:27 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

एमडीए बोर्ड के पुराने सदस्यों को बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा अब दो की जगह तीन नए सदस्यों के चयन की योजना बना रही है। इसके लिए कई नेता सक्रिय हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमडीए बोर्ड के पुराने सदस्यों को बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके  लिए भाजपा ने भी जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है। अब दो की जगह बोर्ड में तीन सदस्य चयनित किए जाएंगे। इस मामले में आधा दर्जन पार्टी के नेता बोर्ड का सदस्य बनने के लिए सक्रिय हो गए हैं। 

विज्ञापन


एमडीए बोर्ड में वर्तमान समय में राजू कालरा और विकास जैन सदस्य हैं। बोर्ड के सदस्यों का कार्यकाल दो साल का होता है लेकिन वर्तमान सदस्य छह साल से हैं। भाजपा महानगर गिरीश भंडूला ने बताया कि अभी एमडीए बोर्ड के लिए सदस्यों के नाम नहीं भेजे गए हैं।

इस मामले में पार्टी के अंदर मंथन चल रहा है। पार्टी की तरफ से तीन नाम क्षेत्रीय अध्यक्ष को भेजे जाएंगे। शासन तीनों सदस्यों को नामित करेगा। पार्टी के आधा दर्जन नेता बोर्ड का सदस्य बनने के लिए अपनी पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन


काफी समय से एमडीए बोर्ड में सदस्य बदले नहीं गए हैं। अब नए लोगों को भी बोर्ड में जाने का अवसर मिलेगा। जनता की आवाज रखने के लिए एमडीए बोर्ड काफी अहम है। बोर्ड के सदस्य ही एमडीए उपाध्यक्ष के साथ बैठकर प्रस्ताव पास करेंगे।
विज्ञापन


आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड के सदस्य अधिकारियों से अलग अपनी राय प्रकट कर सकते हैं। बोर्ड के सदस्यों के सवाल पर अधिकारी मंथन करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें