फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों से बाहर ही नहीं निकले सर्राफा कारोबारियों को समर्थन देने वाले

Tue, 05 Apr 2016 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद में सर्राफा कारोबारियों ने बंद रखा बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारियों के समर्थन में कई व्यापारी संगठनों ने बंदी का एलान किया था। कहा था कि कोई दुकान नहीं खुलने देंगे। लेकिन सर्राफा बाजार को छोड़कर दुकानें खुली रहीं। मंडी चौक में तो बंदी का थोड़ा बहुत असर दिखा भी बाकी जगह तो कहीं नहीं था। दोपहर बाद पूरा बाजार खुल गया था।
विज्ञापन


सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में कई संगठनों ने बाजार बंद का एलान किया था। बड़े बड़े दावे किए गए। मीटिगों में घोषणाएं हुईं। विज्ञप्तियां जारी की गईं। लेकिन सोमवार को जब बाजार खुला तो सारे दावों की हवा निकल गई। स्थिति यह थी बंदी का एलान करने वाले व्यापारी नेता ही कहीं नजर नहीं आए।

सर्राफा कमेटी से जुड़े लोग जरूर सड़कों पर दिख रहे थे। गंज गुरहट्टी से जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग बाजार को बंद कराते चल रहे थे। मगर इधर दुकानें बंद कराते और पीछे पीछे दुकानों के शटर उठ जाते थे। सुबह को ग्यारह बजे तक तो लग रहा था कि आह्वान सफल हो जाएगा।
विज्ञापन


मगर बारह बजे के बाद तो कहीं कुछ नजर ही नहीं आया। हां मंडी चौक में जरूर कुछ असर दिखा। यहां सर्राफा बाजार के साथ दूसरी दुकानें भी बंद रहीं। व्यापारी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष नीरज मित्तल ने बताया कि सर्राफा कारोबारियों के समर्थन में दूसरे संगठन भी आए। जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सुनील कत्याल, तुषार अग्रवाल, समीर शर्मा समेत सभी लोग रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें