फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां से मिले शिवपाल, एक घंटे मुलाकात: तजीन फात्मा से भी सपा नेता ने की मुलाकात, जौहर विवि का भी किया दौरा

Wed, 12 Aug 2026 01:48 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां से शिवपाल सिंह यादव ने मुलाकात की। दोनों नेताओं की एक घंटे तक मुलाकात हुई। इसके बाद शिवपाल  सिंह यादव ने आजम खां की पत्नी तजीन फात्मा से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन
आजम से मिले शिवपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव बुधवार को रामपुर पहुंचे और जेल में बंद सपा नेता आजम खां से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


जेल में आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल सिंह यादव उनकी पत्नी एवं पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा से मिलने उनके आवास पहुंचे। यहां उन्होंने तजीन फात्मा से भी बातचीत की और आजम खां के स्वास्थ्य समेत अन्य विषयों की जानकारी ली।

इसके बाद शिवपाल सिंह यादव जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर का जायजा लिया। शिवपाल के रामपुर पहुंचने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह नजर आया। उनके दौरे को आजम खां और उनके परिवार से मुलाकात के साथ ही पार्टी से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन



 

शिवपाल ने कांग्रेस से गठबंधन, बसपा से दूरी के दिए संकेत
इससे पहले, मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कांग्रेस से गठबंधन और बसपा से दूरी के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि सपा का गठबंधन कांग्रेस के साथ है। उन्होंने बसपा के साथ किसी तरह के गठबंधन की संभावना से भी इनकार किया। शिवपाल के इस बयान को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विपक्षी एकजुटता की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बोले- गठबंधन में ही लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बसपा से कोई नाता नहीं
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल ने कहा कि सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे। उनके बयान से यह भी संकेत मिला कि पार्टी 2027 के चुनाव में गठबंधन को भाजपा के मुकाबले मुख्य राजनीतिक विकल्प के तौर पर पेश करने की तैयारी कर रही है। 
 

गठबंधन को लेकर शिवपाल का बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि उन्होंने बसपा से किसी तरह के तालमेल की संभावना को साफ तौर पर खारिज किया। सीटों के बंटवारे का कोई फार्मूला उन्होंने नहीं बताया, लेकिन गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की बात स्पष्ट कर दी।

 

यह रणनीति 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के साथ आने के बाद बनी विपक्षी एकजुटता को विधानसभा चुनाव तक आगे बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है। अब दोनों दलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सीटों के बंटवारे और स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक तालमेल की होगी।

 

भाजपा पर मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुस्लिम राजनीति करने का आरोप
शिवपाल ने गठबंधन की राजनीति को भाजपा के खिलाफ मुद्दों से भी जोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और व्यापारियों की समस्याओं जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है। उनका कहना था कि चुनाव में सपा-कांग्रेस जनता के इन्हीं सवालों को लेकर भाजपा के सामने मैदान में उतरेंगी।

सपा सरकार बनी तो खत्म होंगे आजम व बर्क पर दर्ज मुकदमे: शिवपाल
इससे पहले, मंगलवार को सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया है कि प्रदेश में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद पूर्व मंत्री आजम खां और संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे वापस होंगे। वह मंगलवार को अमरोहा व मुरादाबाद के दौरे पर थे।
 

संभल प्रकरण में न्यायिक जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल
सपा नेता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का राजनीतिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में संभल हिंसा प्रकरण में आई न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट पर असहमति जताते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझकर ऐसी जांच कराई गई है। 
 
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। आरोप लगाया कि विफलताओं, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों-व्यापारियों के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार केवल धर्म और हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन तंग आ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें