फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिव मंदिर पत्थरकुटी का एक करोड़ से होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। प्रसिद्ध शिव मंदिर पत्थरकुटी का एक करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन विभाग द्वारा विकास कराया जाएगा। शुक्रवार की शाम को भाजपा विधायक व क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने पत्थरकुटी शिव मंदिर परिसर में कराए जाने वाले कार्यों का निरीक्षण किया। पत्थरकुटी शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।
विज्ञापन

पत्थरकुटी शिव मंदिर की बहुत अधिक मान्यता है। महाशिवरात्रि पर्व पर पत्थरकुटी शिव मंदिर पर मेले का आयोजन किया जाता है। हजारों की तादाद में लोग यहां भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़िये भी इसी मंदिर में बाबा का जलाभिषेक करते हैं। विधायक राजीव तरारा ने पत्थरकुटी शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा था। मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई।
शुक्रवार की शाम को विधायक राजीव तरारा ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बीपी सिंह के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। बीपी सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में एक हॉल, मुख्य द्वार, मंदिर तक जाने के लिए छह मीटर चौड़ी सड़क, फुटपाथ, 10 शौचालय, पांच बाथरूम, आरओ वाटर सुविधा, बैठने के लिए बेंच, यात्री शेड, सोलर लाइट व रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आदि लगाया जाएगा। कार्यदायी संस्था के स्थानिक अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम चंद्रकांता, तहसीलदार पीएन श्रीवास्तव, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष तेजराम सिंह, कमल अग्रवाल, कपिल अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें