फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांग्रेस ने रामपुर में दलित छात्र की मौत को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामपुर में हुई दलित छात्र की मौत के मामले को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने प्रदेश के राज्यपाल से घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। आरोप लगाया कि पुलिस एफआईआर के नाम पर लीपापोती कर रही है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला व महानगर कमेटी ने संयुक्त रूप से कलक्ट्रेट पर शनिवार की दोपहर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि रामपुर के सिलाईबारा गांव में पुलिस की गोली से 17 वर्षीय दलित छात्र की मौत हुई है। इस मामले में परिजनों को न्याय दिलाने के लिए न्यायिक जांच होनी चाहिए। आरोप लगाया कि दलित युवक को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया कि वह पार्क में बाबा साहब की तस्वीर लगाए जाने की मांग को लेकर बैठा था। उसकी यह मांग जानलेवा साबित हो गई। अब सरकार एफआईआर के नाम पर मामले की लीपापोती करने में लगी है। इस मामले में सभी दोषियों को तत्काल जेल भेजना चाहिए । कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष अफजल साबरी ने आरोप लगाया कि अभी तक कोई कार्रवाई न होना दलित विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। छात्र सुमेश के परिवार को एक सरकारी स्थाई नौकरी देनी चाहिए। गोली मारने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध हरिजन एक्ट मुकदमे में बदला जाना चाहिए। अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के जिला चेयरमैन राजेंद्र वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा दलितों को चुनावी हिंदू बनाकर उनके वोट से सरकार बना रही है। आंबेडकरवादियों का कत्ल और दमन कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय को सौपा। प्रदर्शन में अनूप दुबे, अमीरुल हसन जाफरी, मोहतसिम मुख्तार, अरशद परवेज, दानिश सैफी, अनुराग शर्मा, आलोक जाटव शिशुपाल सिंह, मोहम्मद नाजिम, विवेक अग्रवाल, सलाउद्दीन मंसूरी विवेक आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें