फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिवसैनिकों ने बुध बाजार में बंद कराईं मीट की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शिवसैनिकों ने बुध बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर के सामने मीट की तीन दुकानें बंद कराईं। आरोप लगाया नियम विरुद्ध लगाई गई मीट की दुकानों को व्यापारियों के सहयोग से बंद कराया गया।
विज्ञापन


शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि बुध बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर के सामने मीट की तीन दुकानें खोली गई थीं। दुकानों के खोलने का बुध बाजार क्षेत्र के व्यापारियों ने विरोध किया। इस मामले में शिकायत करने के बावजूद प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा था। शुक्रवार को व्यापारियों ने उनसे दुकानों को बंद कराने के लिए संपर्क किया। इसके बाद शिवसेना जिला प्रमुख ने अपनी पूरी टीम के साथ बाजार में पहुंचकर पुलिस प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद तीनों दुकानों को बंद कराया गया। शिवसेना जिला प्रमुख ने कहा कि मंदिर के आसपास मीट की दुकानें नहीं खुलने देंगे।

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें