निगम 58 और पार्कों में ओपन जिम के उपकरण लगा रहा है। यह कार्य बुद्धि विहार, रामगंगा विहार के अलावा पुराने शहर के कई पार्कों में भी चल रहा है। इस महीने के अंत तक इन पार्कों में भी लोगों को ओपन जिम की सुविधा मिलने लगेगी।
शहर में करीब 305 पार्क हैं। नगर निगम ने कुल 125 पार्कों को चिह्नित कर ओपन जिम बनाने का निर्णय लिया था। अब तक 67 पार्कों में ओपन जिम का काम पूरा हो चुका है और लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। निगम 58 और पार्कों में भी यह सुविधा इसी महीने के अंत तक देने की तैयारी में है। इन 58 में से 20 पार्कों में फाउंडेशन बनाए जाने का काम भी पूरा हो चुका है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि ओपन जिम में सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग व्यायाम करने पहुंच रहे हैं।
बदलता मुरादाबाद-संवरता मुरादाबाद की थीम पर हो रहा काम
नगर निगम बदलता मुरादाबाद-संवरता मुरादाबाद की थीम पर शहर का सौंदर्यीकरण करा रहा है। उसी क्रम में शहरवासियों को स्वस्थ रखने के लिए ओपन जिम लगाने की कवायद की जा रही है। योजना के तहत शहर के पार्कों से अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने के बाद पार्कों को विकसित कर समुचित हरियाली भी की जा रही है। साथ ही ओपन जिम के उपकरण लगाए जा रहे हैं। महापौर विनोद अग्रवाल का कहना है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खुद को तनाव मुक्त रखने के लिए पार्कों में भ्रमण करते हैं। हर व्यक्ति जिम नहीं जा सकता है, इसलिए पार्क में ही मुफ्त में यह सुविधा प्रदान की गई है। यह योजना शहरवासियों को पसंद भी आ रही है। शहर के लोग पार्कों में भ्रमण करने के साथ कसरत कर अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकते हैं।
- हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र में इस सुविधा को प्रदान किया जाए। शहर में करीब 305 पार्क हैं, जिसमें से 125 पार्कों में ओपन जिम की सुविधा इस महीने के अंत तक मिलने लगेगी। इसके बाद नए सिरे से पार्कों का चयन कर वहां भी यह सुविधा विकसित की जाएगी।
- दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त
मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू