फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार की टक्कर से शिवभक्त कांवड़िया गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तेज रफ्तार कार ने आगे जा रहे शिवभक्त कांवड़िये को टक्कर मार दी। जिससे कांवड़िये सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन

भोजपुर के अंतर्गत आने वाले गांव खानपुर निवासी कांवड़िया दिलखुश (22) पुत्र दरियाब सिंह अपने ही गांव के अन्य कांवड़ियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए गया था। बुधवार की दोपहर वह पैदल पैदल हरिद्वार से लौट रहा था। उसके साथ के अन्य कांवड़िये काफी आगे निकल गए थे। दिलखुश पीछे से आ रहा था। जब वह कांठ नगर में थाने से पहले रेलवे कॉलोनी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे वाला शीशा भी टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कांवड़िये को उठाकर पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी यशवीर सिंह, उपनिरीक्षक उमेशचंद्र मिश्रा भी अस्पताल पहुंच गए। दिलखुश के साथी अन्य कांवड़ियो को पुलिस ने जानकारी दी तो वह भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद वह उसे अपने साथ ले गए। फिलहाल पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें