शालू जाने को तैयार हुई तो उससे एक लेटर पर हस्ताक्षर करा लिए कि वह अब मुरादाबाद में कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। तीन दिन पहले युवती अपनी मां के साथ पंजाब चली गई थी। गुरुवार सुबह आठ बजे शालू मुरादाबाद लौट आई और सीधे ससुराल में पहुंच गई। यहां उसे देखकर ससुरालियां ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
युवती को न्याय दिलाने और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने वाली कोतवाली पुलिस अपना वादा भूल गई। आरोप है कि पहले युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। फिर उससे जबरन लेटर पर हस्ताक्षर कराकर पंजाब भेज दिया। गुरुवार सुबह युवती पंजाब से वापस आ गई और ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। इसी बीच ससुरालियां दरवाजा अंदर से बंद कर पड़ोसी के मकान से उतरकर भाग निकले।
विज्ञापन
पंजाब के फिरोजपुर सिटी निवासी तरसेम कुमार ने अपनी बेटी शालू की शादी मुरादाबाद में कोतवाली क्षेत्र के सागर सराय निवासी दीपक धवन के साथ की थी। शादी के बाद चार माह बाद ही दंपती के बीच कलह शुरू हो गई थी। इसके बाद शालू अपने मायके वालों के साथ फिरोजपुर चली गई थी। एक माह पहले ही शालू अपनी मां के साथ ससुराल आई थी। 14 मार्च की सुबह शालू के पिता भी यहां आए थे। उसी दिन परिवार के सभी लोग कांशीराम नगर स्थित गुरुद्वारा गए थे। शालू और उसके मां बाप भी वहां गए थे। वहां से एक एक करके ससुराल के सभी लोग गायब हो गए। शालू अपने मां बाप के साथ सागर सराय पहुंची तो मकान पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद शालू ससुराल के बाहर ही धरने पर बैठ गई थी।
16 मार्च की रात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवती और उनके मां बाप से बात की थी। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। इसके बाद महिला को गांगन तिराहा स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। इसी बीच युवती की दादी की तबीयत खराब हो गई थी। उसकी मां को पंजाब लौटना था। शालू का आरोप है कि पुलिस ने अकेले मां को नहीं जाने दिया। पुलिस ने शर्त रखी कि अगर वह पंजाब जाएंगी तो अपनी बेटी को भी साथ लेकर जाएंगी।
विज्ञापन
शालू जाने को तैयार हुई तो उससे एक लेटर पर हस्ताक्षर करा लिए कि वह अब मुरादाबाद में कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। तीन दिन पहले युवती अपनी मां के साथ पंजाब चली गई थी। गुरुवार सुबह आठ बजे शालू मुरादाबाद लौट आई और सीधे ससुराल में पहुंच गई। यहां उसे देखकर ससुरालियां ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद एक एक करके सभी लोग छत से पड़ोसी के मकान में उतर कर गायब हो गए।
कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि महिला खुद ही लिखित में देकर गई थी कि वह पंजाब में कार्रवाई कराएगी। अब फिर से आ गई है। अगर वह यहां कार्रवाई चाहती है तो कार्रवाई की जाएगी।