फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे इशारे पर चलोगी तो प्रमोशन ..वरना सस्पेंड

Sat, 11 Jun 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध
विज्ञापन
 संभल के पूर्व सीडीओ द्वारा अपनी मातहत कर्मचारी से फोन पर अश्लील बातें करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब एक बैंक मैनेजर पर ब्रांच में तैनात महिला कर्मी से छेड़खानी करने के आरोप लगे हैं। अमरोहा में जोया रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर पर ब्रांच में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी ने अपने साथ छेड़खानी करने के आरोप लगाते हुए एसपी अमरोहा से शिकायत की है। शिकायत के बावजूद एक्शन नहीं होने पर महिला कर्मी डिप्रेशन में है और अब उसने यूनियन के सामने मुद्दा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


पीएनबी इम्प्लोइज यूनिटी फोरम ने मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है। पीड़ित महिला कर्मचारी गजरौला क्षेत्र की रहने वाली है। एक साल पहले वह पीएनबी की अमरोहा शाखा में चपरासी के पद पर नियुक्त हुई थी। उसने आरोप लगाया है कि शाखा प्रबंधक संजय भारद्वाज उसके साथ गलत व्यवहार करते हैं। उसके साथ छेड़खानी करते हैं।  

एसपी अमरोहा को दी शिकायत में महिला कर्मचारी का आरोप है कि 19 मई 2016 को प्रबंधक ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया और उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने की कोशिश की। महिला कर्मी का आरोप है कि मैनेजर ने उससे कहा कि यदि वह उनकी बात मान लेगी तो वह उसका चपरासी से बाबू पद पर प्रमोशन करा देंगे। महिला कर्मी के मुताबिक जब उसने मैनेजर की हरकत का विरोध किया तो मैनेजर ने उसे सस्पेंड करने की धमकी दी।
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने महिला आयोग में भी शिकायत की है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बैंक प्रबंधक ने मुख्य शाखा में उसका ट्रांसफर करा दिया है। उधर बैंक यूनियन के महामंत्री विजयपाल सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख को पत्र देकर आरोपी प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

किराये पर कमरा लेने को भी बनाया दबाव
मुरादाबाद। पीड़िता ने बताया कि आरोपी प्रबंधक ने उस पर दबाव बना रहा था कि वह उसके कहने पर किराये पर कमरा ले ले। कई दिन तक वह कहते रहे। उसने इसके लिए मेरे मां-बाप से भी कहा कि उसे रोज रोज गांव से आना पड़ता है। ऑफिस पहुंचने में देर हो जाती है। लेकिन युवती ने कमरा नहीं लिया। इससे भी आरोपी युवती से नाराज हो गया था। 
 
तनाव में आई पीड़ित जान देने की कोशिश की
मुरादाबाद। रोज रोज की छेड़खानी से पीड़िता तनाव में आ चुकी थी। कुछ दिन पहले वह ड्यूटी से घर लौट रही थी। वह इतना तनाव में आ गई थी कि उसने ट्रेन से कूद कर जान देने की कोशिश की थी। उसे किसी तरह लोगों ने बचाया था। जबकि उसका मोबाइल और अन्य सामान भी ट्रेन से गिर गया था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें