फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर से ही लागू होगा रेलवे का नया टाइम टेबल

Sat, 11 Jun 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
रेलवे
विज्ञापन
 ट्रेनों का हर साल जारी होने वाला टाइम टेबल इस साल भी एक जुलाई को नहीं आएगा। रेलवे प्राधिकारियों के मुताबिक इस साल भी यह पहली अक्तूबर को ही जारी किया जाएगा। फिलहाल, इसेतैयार करने की कवायद चल रही है। सभी जगहों से ट्रेनों के सुगम संचालन के लिए बदलाव की मांग भेजी जा चुकी हैं। कई केंद्रों से अभी भी प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं, लिहाजा व्यावहारिक रूप से पहली जुलाई से टाइम टेबल जारी हो पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


  रेलवे हर साल एक जुलाई को ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी करता है। इसके मामूली सा बदलाव होता है। लेकिन पिछले दो सालों से टाइम टेबल जारी करने का बदलाव किया गया है। इस साल भी टाइम टेबल जारी करने का समय एक जुलाई के बजाय एक अक्तूबर ही रहेगा। इसका कारण रेलवे में ट्रेनों के संचालन को सुगम बनाने और उनकी स्पीड बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ट्रेनों का समय से संचालन करने पर अधिक जोर है। जिसके चलते ट्रैक से लेकर छोटे स्टेशनों पर सुधार के लिए काम चल रहे हैं।

कई जगहों पर काम पूरे कर लिए गए हैं तो कुछ अंतिम चरण में हैं। ऐसे में टाइम टेबल में उसका उपयोग किया जा सकता है। जिसके चलते समय सारिणी अपडेट करने में समय लिया जा रहा है। हालांकि टाइम टेबल जारी करने में टीम जुटी हुई है। सभी मंडलों से उनकी आवश्यकतानुसार डिमांड मांग ली गई है। मुरादाबाद से मंडल से भी कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव के लिए प्रस्ताव भेजा दिया है। अभी कुछ और भेजे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


डेमू का बदलेगा टाइम टेबल 
मुरादाबाद। मुरादाबाद से दिल्ली के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन का संचालन मार्च में किया गया था। लेकिन उसका जो टाइम टेबल बनाया गया वह मुरादाबाद मंडल में ट्रेनों के संचालन में फिट नहीं बैठ रहा है। उसके पीछे चलने वाली तीन और गाड़ियां प्रभावित होती हैं। ऐसे यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ती है। इसमें सुधार के लिए डिमांड भेजी गई है। इसके समय सारिणी में बदलाव हो सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें