फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रातभर अंधेरे में डूबे रहे महानगर के कई इलाके

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। देर रात हुई बारिश और तेज आंधी ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं शहर के कई इलाकों में बिजली संकट खड़ा कर दिया। बुद्धि विहार, रामगंगा विहार, कांशीरामनगर, रामपुर रोड, कोर्ट रोड और गंज बाजार समेत कई क्षेत्रों के लोगों को पूरी रात अंधेरे और उमस से जूझना पड़ा। बिजली विभाग के दावों के बीच उपभोक्ताओं ने रातभर परेशानी झेली।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब एक बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद कई बार बिजलीघर और कंट्रोल रूम पर फोन किए गए, लेकिन हर बार यही जवाब मिला कि लाइन में फाल्ट है और सप्लाई जल्द बहाल कर दी जाएगी। हकीकत यह रही कि कई इलाकों में सुबह पांच बजे के बाद ही बिजली लौटी। करीब पांच घंटे तक लोग अंधेरे में बैठे रहे। लगातार बिजली न आने से कई घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए और लोगों को उमस भरी रात काटनी पड़ी।
बारिश और तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गईं। हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट ने हालात और बिगाड़ दिए। कांशीरामनगर और रामपुर रोड क्षेत्र में तो रातभर ट्रिपिंग का सिलसिला चलता रहा। आधे-आधे घंटे के अंतराल पर बिजली आती-जाती रही, जिससे लोगों की नींद और दिनचर्या दोनों प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

टाउनहॉल बिजलीघर से जुड़े कोर्ट रोड और गंज बाजार क्षेत्र में भी करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि सुबह होते-होते अधिकांश फाल्ट दुरुस्त कर लिए गए और सप्लाई सामान्य कर दी गई। अधीक्षण अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि बारिश और आंधी के दौरान सुरक्षा कारणों से 33 केवी लाइन की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोकी गई थी। बारिश थमने के बाद कुछ स्थानों पर फाल्ट मिले, जिन्हें ठीक कर दिया गया। उनका कहना है कि एक-दो स्थानों को छोड़कर कहीं भी लंबे समय तक बिजली बाधित नहीं रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें