फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर ईदगाह क्षेत्र में तैनात रहेंगे सात सफाई निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बकरीद पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ईदगाह क्षेत्र में सात सफाई निरीक्षक तैनात रहेंगे। छुट्टा जानवरों को पकड़ने या रोकने के लिए 19 सहायक सफाई नायक मौजूद रहेंगे। वहीं अपशिष्ट एवं ओज उठान के लिए नौ वाहनों लगाए जाएंगे। इसके लिए चालकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दस जुलाई को ईद उल अजहा पर ईदगाह क्षेत्र में नमाज से पहले और नमाज के बाद आसपास क्षेत्रों में छुटटा पशुओं को पकड़ने और रोकने के लिए सफाई निरीक्षकों और सफाई नायकों को तैनात किया गया है। एरिया बांटकर सात सफाई निरीक्षकों और 19 सहायक सफाई नायकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं आठ थानाक्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के लिए नौ वाहन लगाए जाएंगे। ताकि अपशिष्ट और ओज उठान की जा सके। इसके लिए हर वाहनों पर चालकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें