कुंदरकी। मुरादाबाद-संभल रोड सटे ग्राम मैनाठेर के पास रविवार की तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे से गुजर री एलटी लाइन के सात विद्युत पोल धराशायी हो गए। इसके कारण बिजली भी बाधित हो गई। वहीं हादसे के चलते मुरादाबाद-संभल रोड पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया।
जानकारी के अनुसार सड़क किनारे पहले से गिरे एक पोल के तार से वाहन फंस गया। चालक ने निकलने का प्रयास किया जिससे तारों के सहारे एक के बाद एक सभी पोल खींचकर जमीन पर गिरते गए। पोल गिरने के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर विद्युत आपूर्ति बंद की गई। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पोलों को हटवाया। इस हादसे में कोई हताहत होने की सूचना नहीं है। कुंदरकी एसडीओ दयाशंकर ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से सात पोल टूटकर जाने की सूचना मिली थी, इस मामले में मैनाठेर पुलिस को तहरीर दे दी गई है। इस हादसे विभाग को 30 से 40 हजार रुपये के नुकसान हुआ है। साथ ही विद्युत आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। संवाद