फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सात सदस्यीय समिति करेगी शिक्षकों के वरिष्ठता क्रम की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों की वरिष्ठता क्रम की जांच सात सदस्यीय समिति करेगी। कुलपति का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से 372 कॉलेजों को संबद्ध किया जाएगा। इसमें दस राजकीय, 17 अशासकीय, 342 वित्त विहीन और तीन संघटक महाविद्यालय हैं। विश्वविद्यालय के संचालन के लिए विभिन्न समितियों की जरूरत होती है। इसमें सबसे पहले वित्त समिति की आवश्यकता महसूस हो रही है, ताकि वित्त संबंधी फैसले लिए जा सकें।
इसके अलावा एग्जीक्यूटिव काउंसिल, बोर्ड ऑफ स्टडी, प्रवेश समिति, परीक्षा समिति समेत अन्य कई समितियों का भी गठन किया जाना है। इसके लिए विश्वविद्यालय अधिकारियों ने कॉलेजों से वरिष्ठता सूची मांगी थी। अब इस सूची में वरिष्ठता क्रम में कोई गलती न हो, इसकी जांच के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन कुलपति और कुलसचिव ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें