फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नायब तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 09 Oct 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। सिविल बार एसोसिएशन ने नायब तहसीलदार उत्तरी आदित्य कुमार मौर्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए बुधवार से उनकी कोर्ट का अनिश्चितकालीन बहिष्कार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन कर कर नायब तहसीलदार के प्रति रोष व्यक्त किया। इस संबंध में उन्होंने राजस्व परिषद के अध्यक्ष को एसडीएम प्रीति सिंह के माध्यम से ज्ञापन भेजकर नायब तहसीलदार के खिलाफ उनकी मांग पर कार्रवाई करने पर जोर दिया है। सिविल बार एसोसिएशन की एक बैठक मंगलवार को हुई थी।
बैठक में नायब तहसीलदार पर अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया था कि उनका व्यवहार अमर्यादित है और कार्य शैली भी ठीक नहीं है। बैठक में सर्वसम्मति से नायब तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की गई। मांग पूरी होने तक उनकी कोर्ट का बहिष्कार करने और इस संबंध में ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन से भी सहयोग लेने का निर्णय लिया गया था। वहीं ज्ञापन में कहा गया है कि आवश्यकता अनुसार अधिवक्ता अन्य राजस्व न्यायालय का भी आवश्यक बहिष्कार करते रहेंगे। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार के प्रति रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में बार के महासचिव नवीन कुमार यादव, कपिल शर्मा, राजीव कुमार शर्मा ,माउद्दीन आदि शामिल रहे। तहसीलदार उधर नायब तहसीलदार आदित्य कुमार मौर्य का कहना है कि वह कोर्ट में कानून के अनुसार कार्य करते हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें