कुंदरकी। बुधवार को मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर कुंदरकी थाने के पास किसी वाहन से बचाने के दौरान एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने हादसे में मझोला थाना क्षेत्र के करूला में पीर का बाजार निवासी बाइक सवार पॉलिश कारीगर दानिश औऱ उसकी पत्नी महबिश घायल हो गईं जिनको सीएचसी में भर्ती के कराया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल दानिश को जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। गनीमत रही कि हादसे में आठ माह के बेटे दानियाल को खरोंच तक नहीं आई। घायल महबिश ने बताया कि वह अपने पति दानिश के साथ बाइक पर सवार होकर कुंदरकी क्षेत्र के ही ग्राम हरियाना में अपने मायके को आ रही थी तभी रास्ते में हादसा हुआ है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।