फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क पर फिर बाजार लगने से स्योहारा मार्ग पर लगा जाम

Sun, 30 Mar 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शनिवार को चलचित्र ढाल के पास मदरसा रोड पर फिर सड़क पर बाजार लग गया। इसके कारण पूरे दिन तिकोनिया से रतूपुरा चौराहे तक तीन किमी लंबा जाम लगा रहा। इससे लोगों को इस मार्ग से गुजरने में भारी परेशानी हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश हैं कि सड़क पर कोई भी बाजार न लगे और न ही कोई बस या टेंपो स्टैंड का संचालन किया जाए लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन मुख्यमंत्री के आदेश का पालन नहीं कर रहा है। इस संबंध में कमिश्नर ने पिछले दिनों जनपद के सभी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और अध्यक्षों की बैठक की थी। जिसमें उन्हें सड़क पर बाजार न लगने देने की हिदायत दी गई थी लेकिन कमिश्नर के आदेश का पालन स्थानीय पुलिस प्रशासन और नगर पालिका नहीं करा रही है। जिससे कमिश्नर का आदेश मजाक बनकर रह गया है।
विज्ञापन

करीब दो माह पूर्व एसडीएम प्रीति सिंह ने सर्वसम्मति से इस बाजार को एकांत में नगर के मंडों वाला स्थान पर लगाने का निर्णय लिया था। दो बाजार तक तो उनके निर्णय का पालन किया गया। लेकिन इसके बाद पुराने स्थान के पास पुराने चलचित्र ढाल के पास मदरसा रोड पर फिर से बाजार लगने लगा है। वहां काफी संख्या में वाहनों के आने और खरीदारों की भीड़ के कारण जाम लग रहा है। शनिवार को वहां से गुजरने वाले वाहन जाम से जूझते रहे। लेकिन वहां पुलिस का कोई सिपाही या नगर पालिका कोई कर्मचारी दिखाई नहीं दिया।
इस संबंध में पिछले शनिवार को एसडीएम प्रीति सिंह ने कहा था कि वे इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और कोतवाली के प्रभारी से बात करेंगी। लेकिन आदेश का कोई पालन नहीं किया गया है। पता चला है कि सड़क पर बाजार लगाने के बदले कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे हैं। इस कारण इस बाजार को नहीं हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें