फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेंदुआ पकड़ने के लिए कांठ के मौढ़ा तैईया में लगाया पिंजरा

Sun, 30 Mar 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तहसील क्षेत्र के गांव मौढ़ा तैईया में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने शनिवार की शाम पिंजरा लगाया है। साथ ही ग्रामीणों को भी सतर्क करते हुए सावधानी बरतने के लिए कहा है। 25 मार्च की रात तेंदुआ मौढ़ा तैईया निवासी जगराम सिंह के पालतू कुत्ते को उनके घर से उठाकर ले गया था। जिसके बाद 26 मार्च को वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया था। शुक्रवार की रात की रात तेंदुए फिर से किसान गजराम सिंह के घर में घुस गया। शनिवार को सूचना मिलने पर डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कॉम्बिंग की। इसी के साथ यहां तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें