सवाल- दांतों की सफाई कराने से क्या कोई साइड इफेक्ट हो सकता है। - डॉ. संजीव
जवाब- दांतों की सफाई मसूड़ों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। यदि प्रशिक्षित दंत चिकित्सक द्वारा की जाती है तब इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। कुछ समय के लिए ठंडा पानी लग सकता है जो स्वयं ठीक हो जाता है।
सवाल- मेरी उम्र 65 वर्ष है। मेरा जबड़ा हमेशा चलता रहता है। इससे मांसपेशियां बहुत थक जाती हैं। शब्द भी ठीक से नहीं बोल पाती हूं। जब से सामने के नीचे के दातों की सफाई करवाई है, तब से यह दिक्कत है। दो साल हो चुके हैं। कृपया समाधान बताएं। - आशा गुप्ता
जवाब- दांतों की सफाई की वजह से ये समस्या नहीं है। यदि मुंह में सभी दांत हैं, तब ये समस्या एनजाइटी के कारण हो सकती है । मनोचिकित्सक से संपर्क करें।
सवाल- मेरी उम्र 35 साल है। मेरे मसूड़ों से खून निकलता है। क्या करूं। - दिनेश कुमार
जवाब- मसूड़ों की सूजन के वजह से खून आता है। दंत चिकित्सक या पीरियोडांटिस्ट से सलाह लें।
सवाल- मेरी उम्र 45 साल है। मेरे दांतों में दर्द रहता है। चबाने वाली चीजों को खाने में अधिक परेशानी होती है। क्या करूं। - मेराजुल हसन
जवाब- दांतों में दर्द कैविटी या मसूड़ों की समस्या की वजह से हो सकता है। दंत चिकित्सक से सलाह लेकर इलाज कराएं।
सवाल- मेरा बेटा छह साल का है। उसके नीचे के एक दांत में एक दांत में कुछ भी खाता है तो फंस जाता है। उसके दूध के दांत अभी टूटे नहीं हैं। कुछ उपाय बताएं। - रोहित गुप्ता
जवाब- दांत में खाना फसना कैविटी की कारण होता है। दंत चिकित्सक से संपर्क कर इलाज कराएं। दूध के दांत का इलाज भी जरूरी है क्योंकि ये स्थाई दांतों को सही जगह गाइड करते हैं।
सवाल- मेरी उम्र 35 साल है। मेरे दांत के अंदर का हिस्सा काला पड़ गया है। पहले ऐसा नहीं था। - शालिनी शर्मा
जवाब- दांत के किसी भाग का काला पड़ना दांत में कैविटी के कारण होता है। दर्द होने से पहले ही दंत चिकित्सक से संपर्क कर इलाज कराएं।