कश्मीरी छात्रों की जिले में आमद देख खुफिया तंत्र में खलबली मची हुई है। एक या दो नहीं कई कश्मीरी छात्र परीक्षा देने पहुंचे हैं। सभी हाईवे स्थित वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी और डीएनएस में परीक्षा दे रहे हैं। खुफिया तंत्र और स्थानीय पुलिस कश्मीरियों की जांच कर रही है। खुफिया तंत्र की माने तो डीएनएस में दो कश्मीरी शिक्षक और एक छात्र रहते हैं। खुफिया तंत्र सभी कश्मीरियों पर नजर बनाए हुए हैं। जबकि इनके आईडी कार्ड पर लिखे पते की जांच और आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम के संदिग्ध आतंकियों का कनेक्शन जहां कश्मीर से जुड़ा है, वहीं जिले में कश्मीरियों की आमद देख स्थानीय खुफिया तंत्र और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। खुफिया तंत्र व पुलिस ने छह कश्मीरी युवकों के पूछताछ की थी, जो वैंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी में एमफिल की परीक्षा देने आए हैं। इसके बाद खुफिया तंत्र की जांच पड़ताल में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। परीक्षा देने आए छह नहीं बल्कि कई छात्र हैं।
दोनों नेशनल हाईवे स्थित वैंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी और डीएनएस में परीक्षा देने पहुंचे हैं। ऐसे में खुफिया विभाग अलर्ट हो गया। सभी कश्मीरियों की सूची तलब कर ली गई है। इसके बाद सभी कश्मीरियों की कश्मीर से जांच कराई जा रही है। खुफिया और पुलिस विभाग कश्मीरियों की हरेक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।