संभल के मोहल्ला नई सराय में विद्युत खंभों पर बॉक्स लगाने गए विद्युत विभाग के अधिकारियों की मोहल्ले के लोगों से नोकझोंक होने लगी। मोहल्ले के लोग बॉक्स लगाने का विरोध कर रहे थे।
विद्युत विभाग के अधिकारी पुलिस को साथ लेकर पहुंचे थे। लोगों के विरोध के बाद दरोगा ने पिस्टल निकालकर उन्हें धमकाने का प्रयास किया, जिसके बाद भीड़ आक्रोशित हो गई और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इधर अधिकारियों को पिटते देख पुलिसकर्मी पीठ दिखा कर भागने लगे। जिसके पास करीब आधे घंटे तक विद्युत विभाग के अधिकारियों को खूब पीटा गया। हालांकि बाद में कुछ पुलिसकर्मियों ने लोगों के हित की बात करते हुए पिटते अधिकारियों को भीड़ के चुंगल से छुड़ाया। मौके पर तनाव के हालात हैं। सूचना के बाद पुलिस के उच्च उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जहां पीएसी को तैनात किया गया है।