फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ग्राम राजस्व चौपाल में एसडीएम ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। गांव सिरसा ठाट में बृहस्पतिवार को एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी की मौजूदगी में आयोजित ग्राम राजस्व चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। चौपाल में दस समस्याएं दर्ज की गईं। एसडीएम ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कई का मौके पर ही निस्तारण कराया।
विज्ञापन

कांठ तहसील क्षेत्र के गांवों में गांव की समस्या गांव में ही निस्तारण के अंतर्गत ग्राम राजस्व चौपाल आयोजित की जा रही है। इनमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण भी कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को इसी क्रम में कांठ के सिरसा ठाट में ग्राम राजस्व चौपाल में पहुंची एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। यहां राशन कार्डों, राजस्व, पेंशन, ग्राम्य विकास, किसान सम्मान निधि आदि से संबंधित दस मामले दर्ज किए गए।
एसडीएम ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश देते हुए कुछ को मौके पर ही हल कराया। साथ ही ग्रामीणों को जनगणना फेज-2 और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि चौपाल के दौरान कोई बड़ी समस्या नहीं आई है। इस दौरान नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सक्सेना, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित कौशिक, ग्राम सचिव नेमपाल सिंह, लेखपाल, प्रधान, पंचायत सहायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें