बिलारी। गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. सुजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की एक टीम ने बिलारी ब्लॉक के ग्रामों में आकर गन्ने की फसल में लग रही बीमारी को देखा।
वैज्ञानिकों की टीम ने ब्लॉक के नवैनी गददी, कनौबी, टांडा अमरपुर और ढकिया नरू आदि ग्रामों के जंगल में जाकर गन्ने की फसल के विकास का जायजा लिया। गन्ना विकास परिषद बिलारी के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि वैज्ञानिकों को कई किसानों के गन्ने के खेतों में 0238 प्रजाति वाली पेड़ी में लाल सड़न रोग का प्रकोप मिला। वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी कि जिस गन्ने में लाल सड़न रोग का प्रकोप होना दिखाई दे उसे गन्ने को उखाड़कर नष्ट कर दिया जाए या खेत में दबा दिया जाए। वैज्ञानिकों ने किसानों को यह भी बताया कि लाल सड़न रोग का प्रकोप रोकने के लिए थाईफिनेट मिथाऑइल नामक कीटनाशक का छिड़काव किया जाए।