मुरादाबाद। जिले के सभी 12वीं तक के स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है। जबकि मंगलवार को शिवरात्रि की छुट्टी पहले से घोषित है। ऐसे में अब सभी स्कूल बुधवार को खुलेंगे।
डीएम डाॅ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि सावन में सोमवार को कांवडियों द्वारा मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना की जाती है। इस कारण मुख्य मार्गाें और शहर में काफी संख्या में कांवड़ियों के आने से जगह-जगह जाम की स्थिति बन जाती है। इस परिस्थिति को देखते हुए 11 अगस्त को शिवरात्रि होने के कारण और 10 अगस्त को जिले के कक्षा एक से 12 तक सभी स्कूल, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा से संबंधित सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी बोर्ड, विश्वविद्यालय या आयोग द्वारा पूर्व से परीक्षा निर्धारित है तो वह यथावत हेगी।