फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों! आज से स्कूल की छुट्टी

Sat, 10 Dec 2016 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
रात दस बजे दिल्ली रोड पर भयंकर कोहरा छाया रहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गिरते तापमान से कांप रहे बच्चों को कुछ राहत मिली है। जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने बढ़ती ठंड के मद्देनजर कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक बंद करने के आदेश दिए है। कक्षा आठ तक के स्कूल अब 13 दिसंबर को खुलेंगे।
विज्ञापन


तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। अचानक शुरू हुए शीतलहर में लोग कांपने लगे हैं। ये कंपकंपी यूं नहीं आई है। पिछले साल की तुलना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री कम मांपा गया है।

इस पांच डिग्री सेल्सियस की कमी ने सभी हो हिला दिया है। छोटे बड़े सभी को सर्दी सताने लगी है। सुबह की शुरुआत कोहरे के आगोश में होती है तो पूरी रात कोहरे में कटती है। इस कोहरे की धुंध में सूरज के छिपने से दिन में भी ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में सिर्फ पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें