फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्कॉलर्स डेन के एमडी ने लगाया निराधार एफआईआर का आरोप, कहा-बिगाड़ी जा रही छवि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्कॉलर्स डेन के प्रबंध निदेशक विवेक ठाकुर ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह रिपोर्ट मेरी और मेरे संस्थान की छवि धूमिल करने की मंशा से प्रेरित है। उन्होंने एसएसपी और डीएम से इस एफआईआर को निरस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मीडिया से जानकारी साझा करते हुए विवेक ठाकुर ने कहा है कि मुरादाबाद शहर में इसी वर्ष 22 से 26 जनवरी के बीच उदीषा-चौपाला साहित्य उत्सव का आयोजन हुआ था। शिक्षाविद और पूर्वांचलवासी नामक संस्था का अध्यक्ष होने के नाते प्रशासन ने उन्हें इस आयोजन में शामिल किया था। इसके तहत कुछ कमेटियों में उन्हें सदस्य के तौर पर कुछ दायित्व सौंपे गए थे। इसी क्रम में सेलिब्रिटीज और गेस्ट के आने-जाने के टिकट मल्होत्रा ट्रैवल्स से कराए गए थे, जिसकी बिलिंग उदीषा (पीतल नगरी महोत्सव समिति) के नाम से की गई, वी-3-आनलाइन कंपनी के नाम से बिल काटे गए। उनका कहना है कि मैं और मेरे संस्थान का स्टाफ इस कार्यक्रम में कोआर्डिनेशन के लिए थे। वित्तीय मामलों में कोई भूमिका नहीं थी। बिलों के भुगतान की जिम्मेदारी आयोजन समिति की थी। सभी बिल और इनवॉइस उदीषा (पीतल नगरी महोत्सव समिति) के नाम से हैं। इन स्थितियों में उनके विरुद्ध एफआईआर का औचित्य नहीं बनता। अपनी बात के समर्थन में विवेक ठाकुर ने आयोजन से जुड़ी समितियों की तमाम सूचियां और भुगतान संबंधी बिलों की कॉपियां भी मीडिया को उपलब्ध कराई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें