मुरादाबाद। अमर उजाला और रतन दीप ज्वैलर्स की ओर से आयोजित होने वाले करवा चौथ स्पेशल कार्यक्रम के लिए करवाचौथ पर व्रत रखने वाली महिलाएं दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके अपने जीवनसाथी के साथ फोटो भेज सकती हैं। इसमें 20 फोटो को ज्यूरी द्वारा चुना जाएगा। इन महिलाओं को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
करवाचौथ के बाद करवाचौथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्यूआर कोड के जरिए फोटो भेजने वाली कुछ चुनिंदा महिलाओं को फोन कर बुलाया जाएगा। इस दौरान ज्यूरी द्वारा चुनी गई 20 महिलाओं को बेस्ट कपल अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाएं शामिल होंगी। लकी ड्रॉ में पांच लोगों को चुना जाएगा। इन्हें चांदी का सिक्का उपहार में दिया जाएगा। इसके अलावा करवाचौथ महोत्सव में शामिल होने वाली सभी महिलाओं को भी उपहार से नवाजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9897832005 पर संपर्क किया जा सकता है।
00
अमर उजाला शुभ लाभ महोत्सव में जीतें लाखों का उपहार
- अमर उजाला की ओर से हर साल की भांति इस साल शुरू हो गए शुभ लाभ महोत्सव में पाठकों को लाखों रुपये का उपहार जीतने का मौका है। इसके लिए पाठकों को महोत्सव में शामिल शोरूम से खरीदारी करनी होगी। पाठक खरीदारी कर दुकानदार से लकी ड्रॉ क्यूआर कोड प्राप्त कर सकेंगे। लकी ड्रॉ कोड के माध्यम से पाठकों को डिजिटल कूपन भरना होगा।