फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लखनऊ में रामवीर संग सीएम से मिले साैलत, मुरादाबाद में सियासी हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पूर्व विधायक साैलत अली ने बृहस्पतिवार को कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। साैलत अली कुंदरकी उपचुनाव में रामवीर सिंह के खिलाफ बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। ऐसे में लखनऊ में करीब 15 मिनट की इस मुलाकात ने मुरादाबाद में सियासी हलचल बढ़ा दी है। फिलहाल दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक साैलत अली के पिता रियासत हुसैन मुरादाबाद देहात सीट से चार बार विधायक चुने गए थे। 1996 में इसी सीट से साैलत अली सपा के टिकट पर विधायक बने। साैलत अली ने आखिरी चुनाव कुंदरकी उपचुनाव का लड़ा था। उन्होंने यह चुनाव बसपा के टिकट पर कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह के खिलाफ लड़ा था।
बृहस्पतिवार को साैलत अली रामवीर सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने कालीदास मार्ग आवास पहुंचे। जहां मुरादाबाद की राजनीति और विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात की तस्वीर सीएम कार्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट होने के बाद मुरादाबाद में सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसे विधानसभा चुनाव जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि दाेनों नेताओं ने इसे सियासी मुलाकात होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

इस बारे में कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक के साथ सीएम से करीब 15 मिनट मुलाकात की। यह सियासी नहीं शिष्टाचार भेंट थी। साैलत अली ने मुरादाबाद जिले में काैम की तरक्की और विकास पर चर्चा की। पूर्व विधायक साैलत अली ने बताया कि ये सिर्फ सामान्य मुलाकात थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें