फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.. तेज धमाका हुआ, मानो पूरी धरती हिल गई 

Tue, 05 Jul 2016 02:44 AM IST
उमेश शर्मा / अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
saudi arebia - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना के रियाद में मस्जिद ए हरम के पास बने थाने के गेट पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त मुरादाबाद के तीन निर्यातक परिवार भी मदीना में मौजूद थे।
विज्ञापन


घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ही एक होटल में ठहरे मुरादाबाद के निर्यातक परिवारों का कहना है कि, अचानक तेज धमाका हुआ और ऐसा लगा जैसे पूरी धरती हिल गई हो। महानगर में हाथी वाला मंदिर के पास फैजगंज निवासी निर्यातक आब्दे इलाही पुत्र डा. वासिफ इलाही ने मदीना से फोन पर बताया कि बम धमका मगरिब की नमाज के वक्त हुआ।

इसलिए ज्यादातर लोग या तो मसजिद में थे या फिर रोजा खोलने के लिए जा चुके थे। आब्दे इलाही ने बताया कि उनके साथ मुरादाबाद के काजी इमरान और तनवीर इलाही भी परिवार समेत होटल मोबिन पिक में ठहरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय समय के मुताबिक यह बम धमाका रात करीब सवा दस बजे हुआ।
विज्ञापन


आब्दे इलाही के मुताबिक तेज धमाके से लगा कि पूरी धरती हिल गई है। शुरू में लोगों को समझ में ही नहीं आया कि हुआ क्या है..? लेकिन धमाके के थोड़ी देर बाद ही पूरा इलाके में धुएं का गुबार उठने लगा और आकाश में धुआं छा गया। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की दर्जनों गाड़ियां धमाके वाली जगह की ओर दौड़ना शुरू हो गईं।

निर्यातक ने बताया कि थोड़ी देर बाद पता लगा कि थाने के गेट पर किसी आत्मघाती ने खुद को बम से उड़ा लिया है। धमाके के बाद दहशतजदा लोग होटलों में आ गए। देर रात तक सऊदी पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी थी। 

आब्दे इलाही का कहना है कि बम धमाके के वक्त ज्यादातर लोग रोजा खोलने आ गए थे लिहाजा ब्लास्ट में ज्यादा लोगों के हताहत होने की आशंका नहीं है, पुलिस को ही मुख्य रूप से निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें