फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया मुरादाबाद में 19 घंटे सप्लाई ठप, हंगामा

Tue, 05 Jul 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नया मुरादाबाद में रविवार रात दो बजे ठप हुई सप्लाई सोमवार रात करीब नौ बजे 19 घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। ओसीबी में कचरा आने से यह समस्या आई थी। विरोध में नया मुरादाबाद के लोगों ने मंगूपुरा में स्थिति बिजलीघर में हंगामा किया इसके बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बदहाल रही। 
विज्ञापन


महानगर में बिजली की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। पड़ोसी जनपद रामपुर में नगर विकास मंत्री आजम खां की वजह से जहां 24 घंटे बिजली मिल रही है, वहीं ब्रास सिटी के नाम से पहचान कायम करने वाले मुरादाबाद को 15-16 घंटे बिजली मिलना भी मुश्किल होता जा रहा है। बिजली की समस्या रमजान माह में भी बरकरार है।

अफसर रमजान में भी शेड्यूल के मुताबिक भी बिजली नहीं दे सके जबकि मुख्यमंत्री ने रमजान में 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था। रविवार की रात करीब दो बजे नया मुरादाबाद में ओसीबी में कचरा आने से आपूर्ति ठप हो गई थी। जेई मुकेश कुमार ने बताया कि फाल्ट पकड़ में आने के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन


मंगूपुरा स्थित बिजली घर से नया मुरादाबाद के सेक्टर 13, 15, 16 में आपूर्ति ठप रही। विरोध में नया मुरादाबाद में रहने वाले उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर हंगामा किया। हंगामे के बाद रात करीब 9 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। 

उधर, बुधबाजार, टैक्सी स्टैंड, कटघर, गुलाबबाड़ी इलाके में भी बिजली आपूर्ति दिनभर खराब रहने से दिक्कतें रहीं। कुछ बिजलीघरों में ट्रांसफार्मरों के आसपास पानी भर जाने के कारण आपूर्ति में दिक्कतें आईं। दिल्ली रोड पर भी बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई रही। चाऊ की बस्ती में आपूर्ति प्रभावित रहने से दिक्कतें रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें