फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ : राष्ट्र के एथलीटों में मंडल की सरिता भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कॉमनवेल्थ (राष्ट्रमंडल) खेलों के लिए भारतीय एथलीटों के 37 सदस्यीय दल में मुरादाबाद रेल मंडल की सरिता का नाम शामिल है। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की अगुवाई में सभी एथलीट 25 जुुलाई की शाम बर्मिंघम पहुंचेंगे। मुरादाबाद की सरिता हैमर थ्रो खिलाड़ी हैं। उन्हें अप्रैल माह में कालीकट में आयोजित सीनियर नेशनल फेडरेशन कप के बाद यह मौका मिला है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में सरिता ने 64.16 मीटर हैमर फेंककर गोल्ड मेडल जीता था। हालांकि सरिता का हैमर थ्रो का निजी रिकॉर्ड 65.25 मीटर का है। इसके दम पर वह मुरादाबाद रेलवे के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। अब कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने के लिए भारतीय एथलीटों के दल की हिस्सा बनने पर रेल अधिकारियों ने सरिता को शुभकामनाएं दीं हैं। फिलहाल सरिता पटियाला में आयोजित राष्ट्रीय कैंप में पसीना बहा रही हैं। ज्ञात हो कि सरिता के पति रोमित सिंह भी एथलीट हैं। उन्होंने भी कालीकट में आयोजित रेलवे की सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में मेडल जीता था। दंपती मूल रूप से मुरादाबाद मंडल के संभल जनपद का निवासी है। रेलवे में नौकरी लगने के बाद से दोनों मुरादाबाद रह रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें