सनातन धर्म का बोलबाला हो
महाशिवरात्रि के आयोजन को लेकर भी संगीत सोम ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सहसपुर में पहले लोग शिव यात्रा तो दूर पूजा करने से भी डरते थे। अब समय बदल चुका है और आज वही लोग भव्य शिव यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बाबर और औरंगजेब को मानने वाले यह नहीं चाहते कि शिव यात्रा निकले और सनातन धर्म का बोलबाला हो। अब हर कोई गर्व से सनातन धर्म के पर्व मना रहा है।
शोभायात्रा में भक्तों का उत्साह, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर क्षेत्र में भक्तों का खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए और पूरे जोश व भक्ति भाव से जयकारे लगाए। कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।