ठाकुरद्वारा। खाद्य सुरक्षा विभाग की मोबाइल लैब ने बृहस्पतिवार को नगर के बाजार में खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की। 27 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर व्यापारी पहुंचे। कुछ नमूने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी लिए।
ठाकुरद्वारा के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि लैब में खोया, बालुसशाही, बर्फी, सरसों का तेल, सफेद रसगुल्ला आदि के नमूनों की जांच मोबाइल लैब में की गई। लैब की जांच में 25 खाद्य पदार्थों गुणवत्ता में सही पाए गए। जबकि छेना रसगुल्ला के दो नमूने असफल हो गए। इनके संबंध व्यापारी को भविष्य में सही खाद्य पदार्थों बेचने के निर्देश दिए गए।खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्यापारियों के साथ बैठक भी की। उनसे बिना मिलावट वाले खाद्य पदार्थों बेचने गुणवत्ता का ध्यान रखना और दुकानों पर साफ-सफाई रखना की अपील की। होली पर रंगीन कचरी की बिक्री न करने की हिदायत भी दी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंघल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशुतोष अग्रवाल, लईक आजाद, सत्य प्रकाश गुप्ता, आदि मौजूद रहे। संवाद