फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के संपर्क में रहे 25 लोगों का सैंपल लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महीने भर बाद जिले में मिले कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में रहे 25 लोगों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिया है। सैंपल की रिपोर्ट गुरुवार को आएगी। वहीं, होम आईसोलशेन में रखी गई संक्रमित महिला की सेहत अब बेहतर है।
विज्ञापन

शहर की 64 वर्षीय महिला 14 सितंबर को राजस्थान के माउंट आबू गई थीं। जहां से वह तीस सितंबर को लौटीं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महिला को बुखार व खांसी की शिकायत थी। निजी चिकित्सक को दिखाया तो कोविड और डेंगू टेस्ट की सलाह दी।
सोमवार को निजी लैब में जांच कराई गई। डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन कोविड टेस्ट में वह पॉजिटिव पाई गईं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के संपर्क में रहे 25 लोगों का सैंपल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें