फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिल्ली से लौटे युवक को कोरोना संक्रमित मानकर ग्रामीणों ने की पिटाई, बचाने आए पिता भी घायल

Sat, 28 Mar 2020 12:36 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
corona virus lockdown - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण दिल्ली और आसपास के शहरों में काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में वापस अपने-अपने गांव लौट रहे हैं। ऐसे में तमाम तरह की अफवाहें और शक भी गांवों में फैल रहा है। शनिवार को दिल्ली से उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अपने घर लौटे एक युवक को ग्रामीणों ने कोरोना मरीज के शक में पीट डाला। घटना रजपुरा थानाक्षेत्र के सिंघोली कल्लू की है।

विज्ञापन


युवक दिल्ली में रहकर काम करता था। लॉकडाउन की घोषणा के बाद वह संभल लौटा। आज सुबह ग्रमीणों को शक हुआ कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। इसके बाद लोगों ने उसे घर से निकालकर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। 

बेटे को पिटते देख उसे बचाने आए पिता को भी ग्रामीणों ने बुरी तरह पीट डाला। ग्रामीणों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पिता-पुत्र की पिटाई की। घायल पिता ने किसी तरह पुलिस को मामले की सूचना दी। पीड़ित युवक ने बताया कि कुछ लोग उसके घर आए और बोलने लगे कि तुम्हारे घर में कोरोना वायरस का मरीज है। पिता और बेटे ने जब ऐसी किसी भी बात से इनकार कर दिया, तो ग्रामीणों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें