फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में बड़ा हादसा: बेकाबू वाहन ने नाै लोगों को रौंदा.. पांच की मौत, सड़क किनारे बैठे थे सभी, पलट गया वाहन

Mon, 16 Sep 2024 11:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

रजपुरा के भोपतपुर में सड़क किनारे बैठे नाै लोगों को बोलेरो मैक्स ने कुचल दिया। इसमें पांच लोगों की माैत हो गई। हादसे के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गुस्साए लोगों ने माैके पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
संभल में सड़क हादसे में जाम लगाते परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के अनूपशहर-गवां मार्ग पर सोमवार की सुबह करीब सात बजे गांव भोपतपुर (पक्के की मढ़ैया) में सड़क किनारे बैठे नौ लोगों को पिकअप चालक ने रौंद दिया। इस हादसे में गांव भोपतपुर (पक्के की मढ़ैया) निवासी पूरन (45), ओमपाल (32), धारा सिंह उर्फ धारामल (40), लीलाधर (60) और जमुना सिंह (60) की मौत हो गई।

विज्ञापन


ओमप्रकाश (40), गंगाप्रसाद (45), निरंजन (30) और निरंजन का दो वर्षीय बेटा अवधेश की हालत गंभीर है। अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर हादसे के बाद ग्रामीणों ने अनूपशहर-गवां मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।

मौके पर डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण कुमार, एएसपी अनुकृति शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह समझाया। इसके बाद जाम खोला जा सका। मृतक धारा सिंह उर्फ धारामल के पिता अमर सिंह ने पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि सोमवार की सुबह उनका बेटा धारा सिंह, भतीजा ओमपाल, गांव निवासी पूरन सिंह, लीलाधर, जमुना सिंह, गंगाप्रसाद, ओमप्रकाश और निरंजन अपने दो वर्षीय बेटे अवधेश के साथ सड़क किनारे बैठे हुए थे। इसमें कुछ लोग छुट्टा पशुओं से खेत की देखभाल कर लौटे थे।

इसी दौरान गवां की ओर से आई तेज रफ्तार पिकअप ने सभी को रौंद दिया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच पड़ताल में हादसे का कारण पिकअप चालक को नींद आना सामने आया है। आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घायलों का बेहतर उपचार कराया जा रहा है। गांव में एहतियाती तौर पर फोर्स तैनात कर दी है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे को लेकर दुख जताया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें