फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा: संभल कोतवाली को 55 और नखासा थाना पुलिस को 24 उपद्रवियों की तलाश, अभी तक सभी हैं फरार

Fri, 17 Jan 2025 10:12 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, संभल (मुरादाबाद)

सार

संभल में  हुए बवाल में शामिल 79 उपद्रवियों की संभल कोतवाली और नखासा थाना पुलिस को तलाश है। यह उपद्रवी घटना के बाद से ही भागे हुए हैं। 
 
विज्ञापन
संभल हिंसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल 79 उपद्रवियों की संभल कोतवाली और नखासा थाना पुलिस को तलाश है। यह उपद्रवी घटना के बाद से ही भागे हुए हैं। नखासा थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र के 24 उपद्रवियों के खिलाफ न्यायालय से गैरजमानती वारंट जारी करा लिए हैं। कोतवाली पुलिस अपने क्षेत्र के 55 उपद्रवियों के खिलाफ वारंट जारी कराने के लिए प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। 59 उपद्रवी जेल भेजे गए हैं। संभल कोतवाली पुलिस ने 40 उपद्रवी जेल भेजे हैं, जबकि नखासा थाना पुलिस 19 उपद्रवियों को जेल भेज चुकी है। एसपी ने बताया कि वांछित उपद्रवियों की तलाश में टीमें लगी हैं। जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पुलिस पर फायरिंग और पत्थरबाजी की थी। आगजनी कर वाहनों को फूंक दिया था। इस बवाल में 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसमें पांच आम लोगों की भी मौत हुई थी। यह उपद्रव जामा मस्जिद के बाद नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में हुआ था। इस उपद्रव में सात एफआईआर दर्ज की गई थीं। जिसमें 2750 अज्ञात व कई नामजद किए गए थे। पांच एफआईआर संभल कोतवाली में दर्ज हैं जबकि दो एफआईआर नखासा थाने में दर्ज की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें