फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, न्यायालय के पास किराना व्यापारी को गोली मारी, बाइक सवार हमलावर फरार

Sun, 09 Aug 2026 07:31 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी

सार

चंदौसी में जिला न्यायालय के पास दुकान जा रहे किराना व्यापारी अक्षय गुप्ता को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। गोली उनके दाएं पैर में घुटने के नीचे लगी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। 
विज्ञापन
फायरिंग में घायल कारोबारी अक्षय गुप्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में जिला न्यायालय के पास दुकान पर जा रहे किराना व्यापारी को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। गोली व्यापारी के दाएं पैर में घुटने के नीचे लगी। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। घायल व्यापारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। मोहल्ला कायस्थान निवासी अक्षय कुमार गुप्ता (22) की मंडी समिति के पास रेलवे फाटक के नजदीक किराना की दुकान है। रविवार सुबह वह रोजाना की तरह स्कूटी से दुकान जा रहे थे।

जिला न्यायालय के पास सब्जी मंडी मोड़ पर पहुंचते ही पहले से घात लगाए बाइक सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी रोक ली। आरोप है कि युवकों ने तमंचा तानकर उन्हें धमकाया। व्यापारी ने विरोध किया तो एक युवक ने गोली चला दी। गोली उनके दाएं पैर में घुटने से नीचे लगी और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


गोली चलने के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। घायल व्यापारी ने मोबाइल फोन से परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर नमूने जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी ली और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए टीम गठित की गई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें