मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड पर बस के संविदा चालक और परिचालक ने मिलकर लिपिक की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कटघर के इंद्रा कॉलोनी निवासी उमेश चंद्र शर्मा ने गलशहीद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह रोडवेज बस स्टैंड पर लिपिक के पद पर तैनात है। पांच अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे रोडवेज के संविदा चालक राजवीर शर्मा और संविदा परिचालक धर्मेंद्र कुमार विश्नोई ने गेट के सामने बस खड़ी कर दी। उमेश चंद्र शर्मा ने गेट के सामने से बस हटाने के लिए कह तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। सीओ कटघर गौरव तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।